एक झलक

आपको बस एक झलक भर देखने से,
दिल को सुकून मिलता है आपको देखने से।

न जाने कौन-सा रिश्ता है आपसे मेरा,
मुस्कुरा देता हूँ बस आपको देखने से।

दूर रहकर भी करीब लगते हैं आप,
ये कैसा एहसास है आपको देखने से।

कभी बात भी नहीं होती आपसे मेरी,
फिर भी दिल खिल उठता है आपको देखने से।

लोग पूछते हैं वजह मेरी मुस्कान की,
क्या कहूँ—खुशी मिलती है आपको देखने से।
राहुल सोनी हसन बाजार भोजपुर बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *